असम में कोरोना के 4 पॉजिटिव मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41 हुई
बोंगाइगांव जिले में चार नये मामले सामने आये हैं। असम में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़ कर अब 41 हो गई है। 29 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
गुवाहाटी। असम के बोंगाइगांवजिले में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के चार नये मामले सामने आये, जिसके साथ राज्य में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़ कर 41 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व सरमा ने यह जानकारी दी। सरमा ने ट्वीट किया, ‘‘बोंगाइगांव जिले में चार नये मामले सामने आये हैं। असम में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़ कर अब 41 हो गई है। 29 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। अभी 11 मरीजों का इलाज चल रहा है।’’
इसे भी पढ़ें: देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1074, संक्रमित लोगों की संख्या 33 हजार के पार
इन चार नये मामलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। सरमा ने संवाददाताओं से कहा कि बोंगाइगांव राज्य में नया ‘रेड जोन’ बन कर उभरा है, जहां एक हफ्ते में पांच मामले सामने आ चुके हैं। बोंगाइगांव के अलावा असम में पांच अन्य जिले-गोलाघाट, नलबाड़ी, धुबरी, ग्वालपारा और मोरीगांव हैं।
बोंगाईगांव जिले से चार और #COVID19 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। असम में अब COVID-19 मरीज़ो की संख्या 41 है ( 29डिस्चार्ज, 1 की मौत और अस्पताल में 11 सक्रिय मामले हैं): हिमंत बिस्वा सरमा, असम मंत्री pic.twitter.com/PJToJAZ08l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2020
अन्य न्यूज़