केरल में कोरोना संक्रमण के 42 नए मामले, 80,000 से ज्यादा लोग निगरानी में
विजयन ने संवाददाताओं से कहा कि महाराष्ट्र से लौटे 21 लोगों के संक्रमित पाए जाने के अलावा आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से लौटा एक-एक व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। संक्रमित होने वालों में 17 लोग विदेश से लौटे हैं और दो राज्य के ही हैं।
शुक्रवार को इलाज के बाद दो लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस घातक वायरस के कारण त्रिशूर की 73 वर्षीय एक महिला की मौत बृहस्पतिवार को हो गई। वह महाराष्ट्र से लौटी थीं। इसके साथ ही राज्य में अब तक इस खतरनाक वायरस से चार लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा नए मामलों में कन्नूर से 12, कासरगोड से सात, कोझिकोड और पलक्कड़ से पांच-पांच, त्रिशूर और मलापुरम से चार-चार, कोट्टायम, पथनमथिट्टा और वायनाड से एक-एक मामले सामने आए हैं।केरल में आज #COVID19 के 42 नए मामले सामने आए हैं, ये राज्य में एक दिन में कोरोना के मामलों में सबसे बड़ी बढ़त है। इन 42 मामलों में से 17विदेश से लौटे हैं और 21 महाराष्ट्र से। राज्य में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 732 है इसमें 216 सक्रिय मामले हैं: केरल CM पिनराई विजयन pic.twitter.com/nqODrq1xa0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 22, 2020
इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश लौटने वाले श्रमिको को 15 दिन का राशन और 1000 रुपये का भत्ता दिया जाएगा
विजयन ने बताया कि राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 732 तक पहुंच गई है और 216 लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य में 80,000 से ज्यादा लोग निगरानी में हैं और इनमें से ज्यादातर घरों और संस्थाओं में रह रहे हैं, जिनमें से 609 विभिन्न अस्पतालों में है। शुक्रवार को 162 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब तक जांच के लिए 51,000 नमूने लिए गए हैं जिनमें से 49,535 की रिपोर्ट नकारात्मक रही है।
अन्य न्यूज़