मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ 50 साल के अधेड़ आदमी ने की दरिंदगी

teenager

पुलिस ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया था। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता और ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून’ (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मानसिक रूप से कमजोर 16 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर उसके चाचा ने बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। भिवंडी तालुका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना यहां भिवंडी में शुक्रवार को हुई तथा 48 वर्षीय आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में मुस्लिम, सिख आदि लोगों के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी: कांग्रेस सदस्य 

अधिकारी ने मामले के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं देते हुए कहा कि पीड़िता ने अपने माता पिता को आप बीती सुनाई जिसके बाद उन्होंने भिवंडी तालुका पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया था। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता और ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून’ (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़