झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 53 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 2193 हुई

jharkhand

झारखंड में अब तक 1,520 मरीज स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा, 662 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि 11 अन्य की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में प्रयोगशालाओं में कुल जांच 1999 नमूनों की जांच हुई, जिनमें 53 संक्रमित पाए गए।

रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे में 53 नए कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,193 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग की मंगलवार रात को जारी रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में पिछले 24 घंटे में 53 नए मामले दर्ज किये गये, जिन्हें मिलाकर राज्य में अब तक कुल 2,193 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में कोरोना संक्रमण के 42 नये मामले, कुल संख्या 2140 हुई

इसके मुताबिक, कुल संक्रमितों में से 1784 प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से राज्य में लौटे हैं। अब तक 1,520 मरीज स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा, 662 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि 11 अन्य की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में प्रयोगशालाओं में कुल जांच 1999 नमूनों की जांच हुई, जिनमें 53 संक्रमित पाए गए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़