साल 2020-21 में आईएएस अधिकारियों के खिलाफ 581 शिकायतें मिलीं: सरकार

IAS officers

सरकार ने बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में फरवरी महीने तक आईएएस अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की 581 शिकायतें मिलीं। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में लोकसभा को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली। सरकार ने बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में फरवरी महीने तक आईएएस अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की 581 शिकायतें मिलीं। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में लोकसभा को यह जानकारी दी। सरकार से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस)के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों और विभागीय शिकायतों के बारे में ब्यौरा मांगा गया था।

इसे भी पढ़ें: ट्यूनिशियाई तट के पास पलटी प्रवासियों की नौका, 39 अफ्रीकी लोगों की मौत

मंत्री ने कहा कि साल 2019-20 में आईएएस अधिकारियों के खिलाफ 753 शिकायतें मिलीं तो 2018-19 में ऐसी कुल 653 शिकायतें आई थीं। उन्होंने बताया कि 2017-18 में आईएएस अधिकारियों के खिलाफ 623 और 2016-17 में 484 शिकायतें मिलीं थी। सिंह ने कहा कि सीबीआई ने 2016 से अब तक आईएएस अधिकारियों के खिलाफ 44 मामले और आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ 12 मामले दर्ज किए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़