मुंबई में कोरोना के 587 नए मामले, BMC ने कहा- ICMR की वेबसाइट में गड़बड़ी
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Aug 26 2020 9:02AM
आईसीएमआर की वेबसाइट में कुछ गड़बड़ी के कारण नगर में कम मामले (587) दर्ज किए गए हैं क्योंकि आज पूरा आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। इसे कल अपडेट किया जाएगा। दिन में 883 रोगियों के स्वस्थ होने के बाद नगर में बीमारी से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 1,11,967 हो गयी।
मुंबई। मुंबई में मंगलवार को कोरोना वायरस के 587 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही यहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,37,678 हो गयी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी। नए मामलों की यह संख्या पिछले 100 दिनों में सबसे कम संख्या हो सकती थी लेकिन नागरिक निकाय ने स्पष्ट किया कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की वेबसाइट में गड़बड़ी के कारण अधूरा आंकड़ा’’ दिखाया गया है। इस बीच, संक्रमण के कारण 35 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 7,474 हो गयी।
नगर निकाय ने कहा, ‘‘आईसीएमआर की वेबसाइट में कुछ गड़बड़ी के कारण नगर में कम मामले (587) दर्ज किए गए हैं क्योंकि आज पूरा आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। इसे कल अपडेट किया जाएगा। दिन में 883 रोगियों के स्वस्थ होने के बाद नगर में बीमारी से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 1,11,967 हो गयी। मुंबई में मरीजों के स्वस्थ होने की दर अब 81 प्रतिशत है और यहां 17,931 मरीज उपचाराधीन हैं।आज मुंबई में 587 नए #COVID19 मामले, 883 रिकवरी और 35 मौतें दर्ज की गई। मुंबई में कोविड मामलों की संख्या बढ़कर 1,37,678 हो गई है, जिनमें 17,931 सक्रिय मामले, 1,11,967 रिकवर मामले और 7,474 मौतें शामिल हैं : बृहन्मुंबई नगर निगम, महाराष्ट्र pic.twitter.com/91prZ3rI8f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2020
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़