महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,190 नये मामले, 127 लोगों की मौत

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Oct 30, 2020 9:02PM
कोविड-19 की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ कर 43,837 हो गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सफल इलाज के बाद 8,241 मरीज ठीक हुये हैं। इन्हें मिला कर राज्य में अब तक संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर 15,03,050 हो गयी है।
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,190 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में इससे संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या शुक्रवार को बढ़ कर 16,72,411 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 127 लोगों की मौत हो गयी है जिससे राज्य में कोविड-19 की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ कर 43,837 हो गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सफल इलाज के बाद 8,241 मरीज ठीक हुये हैं। इन्हें मिला कर राज्य में अब तक संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर 15,03,050 हो गयी है।
अधिकारी के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल 1,25,418 मरीजों का इलाज चल रहा है। मुंबई शहर में कोविड-19 के 1,145 नये मरीज सामने आये जिसके बाद यहां संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 2,56,505 हो गयी है। महानगर मेंसंक्रमण से 32 और लोगों के मरने के साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 10,261 हो गयी।महाराष्ट्र के जन स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज 6,190 नए #COVID19 मामले, 8,241 रिकवरी और 127 मौतें दर्ज़ की गई हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2020
राज्य की COVID19 मामले 16,72,858 हो गए हैं, जिसमें 15,03,050 रिकवरी और 43,837 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामले 1,25,418 हैं। pic.twitter.com/PKixKpmaUc
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
नोट:कोरोना वायरस से भारत की लड़ाई में हम पूर्ण रूप से सहभागी हैं। इस कठिन समय में अपनी जिम्मेदारी का पूर्णतः पालन करते हुए हमारा हरसंभव प्रयास है कि तथ्यों पर आधारित खबरें ही प्रकाशित हों। हम स्व-अनुशासन में भी हैं और सरकार की ओर से जारी सभी नियमों का पालन भी हमारी पहली प्राथमिकता है।