पांच बच्चे और नाती-पोते वाले बुजुर्ग ने 12 साल की नाबालिग से किया दुष्कर्म

65-year-old man with five children and grandchildren raped a minor

महाराष्ट्र में जालना जिले के एक गांव में एक बुजुर्ग ने 12 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। बदनापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार की है जिसके बाद 65 वर्षीय आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

जालना। महाराष्ट्र में जालना जिले के एक गांव में एक बुजुर्ग ने 12 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। बदनापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार की है जिसके बाद 65 वर्षीय आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पांच बच्चे और नाती-पोते हैं। उन्होंने बताया कि पीड़िता अपने मामा के घर रहती है और आरोपी भी पड़ोस में ही रहता है।

इसे भी पढ़ें: तीन स्कूली छात्राओं से बलात्कार मामले में सफाई कर्मचारी को आजीवन कारावास

मंगलवार को जब लड़की मुर्गियां चरा रही थी तो आरोपी शख्स ने उसे पकड़ लिया और जबरन उसे अपने घर ले गया। वहां उसने लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी गांव से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि बाद में लड़की ने घटना के बारे में अपने मामा को बताया और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस की एक टीम गांव में गयी और पीड़िता को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी को देर रात को पकड़ लिया गया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़