कर्नाटक में कोविड-19 के 6,670 नए मामले सामने आए, 101 और लोगों की मौत

Karnataka

कर्नाटक में अब तक ठीक हो चुके 84,232 लोगों को छुट्टी दी जा चुकी है जबकि 77,686 मरीज उपचाराधीन हैं। शुक्रवार को सामने आए 6,670 मामलों में से अकेले बेंगलुरु नगर क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,147 मामले सामने आए हैं।

बेंगलुरु। कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड-19 के 6,670 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढकर 1,64,924 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस महामारी से 101 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,998 तक पहुंच गई। इसने कहा कि राज्य में 3,951 लोगों को संक्रमणमुक्त होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में बाढ़ की स्थिति, भूस्खलन से राज्य के कई हिस्से प्रभावित

राज्य में अब तक ठीक हो चुके 84,232 लोगों को छुट्टी दी जा चुकी है जबकि 77,686 मरीज उपचाराधीन हैं। शुक्रवार को सामने आए 6,670 मामलों में से अकेले बेंगलुरु नगर क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,147 मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक कुल 16,24,628 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़