पंजाब में कोरोना वायरस के 6,762 नए मामले, 76 लोगों की संक्रमण से मौत

पंजाब में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 6,762 नए मामले सामने आए और 76 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। एक बुलेटिन में जानकारी दी गई कि राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,26,447 हो गई है।
चंडीगढ़। पंजाब में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 6,762 नए मामले सामने आए और 76 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। एक बुलेटिन में जानकारी दी गई कि राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,26,447 हो गई है। राज्य में बृहस्पतिवार को 5,456 मामले सामने आए थे।
इसे भी पढ़ें: कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने पर EC ने 13 उम्मीदवारों के खिलाफ दर्ज कीं FIR
पंजाब में संक्रमण से अभी तक 8,264 लोगों की मौत हो चुकी है। बुलेटिन में बताया गया कि अमृतसर और लुधियाना में आठ-आठ लोगों की, गुरदासपुर और कपूरथला में सात-सात मरीजों की और बठिंडा तथा रूपनगर में छह-छह संक्रमितों की मौत हुई है।
अन्य न्यूज़













