दिल्ली में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 75 मामले दर्ज, हिरासत में लिए गए 2200 से ज्यादा लोग

lockdown in Delhi

घर से बिना मास्क लगाए निकलने पर 33 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। दिल्ली पुलिस कानून की धारा 65 के तहत आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में 24 मार्च से अब तक 1,30,540 लोगों को हिरासत में लिया गया।

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान, सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने पर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में 70 से अधिक मामले दर्ज किए गए और 2,283 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़े के अनुसार, शाम पांच बजे तक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोकसेवक के आदेश की अवज्ञा) के तहत 75 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि धारा 65 के तहत 2,283 लोगों को हिरासत में लिया गया और दिल्ली पुलिस कानून की धारा 66 के तहत 157 गाड़ियां जब्त की गईं। उन्होंने बताया कि आवाजाही के लिए 411 पास जारी किए गए। घर से बिना मास्क लगाए निकलने पर 33 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। दिल्ली पुलिस कानून की धारा 65 के तहत आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में 24 मार्च से अब तक 1,30,540 लोगों को हिरासत में लिया गया। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़