महाराष्ट्र में कोरोना के 7,924 नये मामले, 8,706 मरीज ठीक हुए, 227 लोगों की मौत

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jul 27, 2020 8:49PM
कुल 8,706 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद राज्य में ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,21,944 हो गई। महाराष्ट्र में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,47,592 है। राज्य में अब तक कुल 19,25,399 लोगों की जांच की गई है।
मुंबई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में सोमवार को कोविड-19 के 7,924 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,83,723 हो गयी। संक्रमण के कारण 227 और लोगों की जान जाने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 13,883 हो गयी।
उन्होंने कहा कि दिन में कुल 8,706 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद राज्य में ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,21,944 हो गई। महाराष्ट्र में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,47,592 है। राज्य में अब तक कुल 19,25,399 लोगों की जांच की गई है।आज राज्य में 227 मौतें और 7924 #COVID19 मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 3,83,723 है जिनमें 2,21,944 रिकवरी और 1,47,592 सक्रिय मामले शामिल हैं :महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग pic.twitter.com/CDRJkas5Rm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2020
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
नोट:कोरोना वायरस से भारत की लड़ाई में हम पूर्ण रूप से सहभागी हैं। इस कठिन समय में अपनी जिम्मेदारी का पूर्णतः पालन करते हुए हमारा हरसंभव प्रयास है कि तथ्यों पर आधारित खबरें ही प्रकाशित हों। हम स्व-अनुशासन में भी हैं और सरकार की ओर से जारी सभी नियमों का पालन भी हमारी पहली प्राथमिकता है।