Kerala तट पर एक जहाज और मछुआरों की नौका आपस में टकराए, दो लोगों की मौत

boat
ANI

पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना त्रिशूर जिले में मनक्काकादावु तटीय पुलिस थाने की सीमा से लगभग 16 समुद्री मील दूर की है। इस दौरान राज्य के मछुआरे मछली पकड़ने गए हुए थे।

केरल तट के पास सोमवार तड़के एक जहाज और एक मछुआरों की नौका कथित तौर पर आपस में टकरा गए, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना त्रिशूर जिले में मनक्काकादावु तटीय पुलिस थाने की सीमा से लगभग 16 समुद्री मील दूर की है। इस दौरान राज्य के मछुआरे मछली पकड़ने गए हुए थे।

पुलिस ने बताया कि इस टक्कर में नौका के दो टुकड़े हो गये। उसने बताया कि नौका पर चार लोग सवार थे उनमें से दो लोगों को जहाज पर मौजूद लोगों ने बचा लिया। पुलिस ने बताया कि तलाशी अभियान के बाद दो मछुआरों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़