Kerala तट पर एक जहाज और मछुआरों की नौका में टक्कर, दो लोगों की मौत

Kerala
प्रतिरूप फोटो
ANI
Prabhasakshi News Desk । May 13 2024 9:27PM

केरल तट के पास सोमवार तड़के एक जहाज ने कथित तौर पर एक मछली पकड़ने वाली नौका को टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि यह घटना त्रिशूर जिले में मनक्काकादावु तटीय पुलिस थाने की सीमा से लगभग 16 समुद्री मील दूर हुई है।

मलप्पुरम (केरल) । केरल तट के पास सोमवार तड़के एक जहाज ने एक मछली पकड़ने वाली नौका को कथित तौर पर टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना त्रिशूर जिले में मनक्काकादावु तटीय पुलिस थाने की सीमा से लगभग 16 समुद्री मील दूर हुई। उस समय मछुआरे मछली पकड़ने गए हुए थे। पुलिस ने बताया कि इस टक्कर में नौका के दो टुकड़े हो गये। उसने बताया कि नौका पर छह लोग सवार थे। उनमें से चार लोगों को जहाज पर मौजूद लोगों ने बचा लिया। पुलिस ने बताया कि तलाशी अभियान के बाद दो मछुआरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। 

उसने बताया कि इस घटना में चार लोग घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनक्काकादावु पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने पीटीआई- को बताया कि टक्कर मारने वाले जहाज को जब्त कर लिया गया है जो कोच्चि से बेपोर होते हुए लक्षद्वीप जा रहा था। इस घटना में सुरक्षित बचे लोगों ने कहा कि जहाज नौका के मध्य हिस्से से टकराया था, जिससे उसके दो टुकड़े हो गए। उन्होंने बताया कि नौका के दो टुकड़े होने से इंजन वाला हिस्सा भी डूब गया जिससे दो व्यक्ति डूब गए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़