संसद में भी केजरीवाल तो दिल्ली होगी और खुशहाल, लोकसभा चुनाव के लिए AAP के चुनावी अभियान की शुरुआत

AAP
@AamAadmiParty
अभिनय आकाश । Mar 8 2024 12:55PM

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए संसद में भी केजरीवाल तो दिल्ली होगी और खुशहाल का नारा दिया है।

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पंजाब समकक्ष भगवंत मान के साथ शुक्रवार को यहां पार्टी के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत कर दिया है। पार्टी के एक सदस्य ने कहा कि दोनों दोपहर में डीडीयू मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय से आप के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अभियान शुरू किया। दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए संसद में भी केजरीवाल तो दिल्ली होगी और खुशहाल का नारा दिया है। आप दिल्ली, गुजरात और हरियाणा में सीट बंटवारे के समझौते के तहत इंडिया ब्लॉक पार्टनर कांग्रेस के साथ मिलकर आम चुनाव लड़ेगी। हालाँकि, पंजाब में दोनों दलों ने स्वतंत्र रूप से लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। 

इसे भी पढ़ें: ED सोचती है कि केजरीवाल को समन मामले में फैसले का इंतजार नहीं कर सकी : आतिशी

आप दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से चार पर चुनाव लड़ेगी और कांग्रेस शेष तीन पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे के समझौते के तहत पार्टी को दो निर्वाचन क्षेत्र - गुजरात में भरूच, जामनगर और हरियाणा में कुरूक्षेत्र भी मिले हैं। अलग से, आप ने असम में गुवाहाटी, डिब्रूगढ़ और सोनितपुर लोकसभा क्षेत्रों से भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा कि आपके काम रोकने वालों, परेशान करने वालों और विकास को रोकने वालों को पहचानें और उनके ग़लत कामों की सज़ा दें। हम आपके परिवार का हमेशा ख़्याल रखने वाले हैं। सीएम केजरीवाल ने कहा, ''आज से 12 साल पहले दिल्ली की जनता ने हमें बड़ी जिम्म्मेदारी दे दी। हम छोटे लोग हैं, सात जन्मतक भी इस एहसान को चुका नहीं पाऊंगा। मैं भी पूरी कोशिश करता हूं दिल्ली वालों की सेवा करने की। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़