मूसेवाला की हत्या के लिए आप सरकार जिम्मेदार: जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए रविवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया। ठाकुर ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब की आप सरकार द्वारा सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए रविवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया। ठाकुर ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब की आप सरकार द्वारा सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज इस हत्या का कोई जिम्मेदार है तो वह पंजाब की आप सरकार ही मानी जाएगी।’’
इसे भी पढ़ें: नेपाल विमान हादसे की पहली तस्वीर आयी सामने, आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि कितना दर्दनाक था हादसा!
उन्होंने इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। भाजपा नेता ने कहा कि आप सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह असफल है, जिसका उदाहरण आज आमजन देख रहा है।
अन्य न्यूज़












