चिकित्सक आत्महत्या मामले में AAP विधायक प्रकाश जरवाल गिरफ्तार

arrest

पुलिस ने कहा कि जरवाल और नागर को शनिवार शाम पूछताछ के लिए बुलाया गया और बाद में हिरासत में ले लिया गया। मामले में शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत ने विधायक के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

नयी दिल्ली।  दिल्ली पुलिस ने पिछले महीने एक चिकित्सक के आत्महत्या करने के मामले में आप विधायक प्रकाश जरवाल और सह आरोपी कपिल नागर को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।   पुलिस ने कहा कि जरवाल और नागर को शनिवार शाम पूछताछ के लिए बुलाया गया और बाद में हिरासत में ले लिया गया। मामले में शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत ने विधायक के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। दिल्ली के दुर्गा विहार में 18 अप्रैल को 52 वर्षीय डॉक्टर राजेंद्र सिंह ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली और सुसाइड नोट में जरवाल को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था, जिसके बाद पुलिस ने विधायक के खिलाफ जबरन वसूली और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। सिंह के बेटे हेमंत ने पुलिस ने बताया कि उनके पिता 2007 से ही इलाके में एक क्लीनिक चलाते थे और दिल्ली जल बोर्ड के साथ जल आपूर्ति के व्यवसाय से भी जुड़े थे। 

इसे भी पढ़ें: प्रवासी श्रमिकों के रेल किराये का खर्च वहन करने के दिल्ली सरकार के दावे पर JDU का तंज

पुलिस ने बताया कि चिकित्सक के आवास से एक सुसाइड नोट मिला था जिसमें लिखा था कि आप विधायक जरवाल उनकी मौत के जिम्मेदार हैं। अधिकारियों ने कहा कि हेमंत की शिकायत पर जरवाल, कपिल नागर और अन्य के खिलाफ जबरन धन वसूली और आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोप में नेब सराय थाने में मामले दर्ज किये गए थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को जरवाल के पिता और उनके दोनों भाइयों से इस मामले में पूछताछ की। जरवाल को 2018 में दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़