अयोध्या में 14 सितंबर को आम आदमी पार्टी निकालेगी तिंरगा यात्रा, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह रहेंगे मौजूद

AAP state president Sabhajit singh
सत्य प्रकाश । Sep 3 2021 8:31PM

आम आदमी पार्टी के तिरंगा संकल्प यात्रा में शामिल होंगे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व राज्यसभा सांसद संजय सिंह।

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने तिरंगा संकल्प यात्रा के माध्यम से 2022 की चुनाव का आगाज किया है। जिसको लेकर अब अयोध्या में भी इस यात्रा को निकाले जाने की बड़ी तैयारी की जा रही है। 14 सितंबर को अयोध्या के गुलाब बाड़ी से इस यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी शामिल होंगे। 

इसे भी पढ़ें: AIMIM अध्यक्ष ओवैसी के अयोध्या जनपद दौरे पर विवाद, बाबरी पक्षकार रहे इकबाल ने भी जताई आपत्ति 

14 सितंबर को आयोजित तिरंगा संकल्प यात्रा को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जुटाने के लिए जनसंपर्क भी शुरू कर दिया गया है। अयोध्या में यात्रा की तैयारी कर रहे प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी हैं। कि देश व प्रदेश की जनता को असली राष्ट्रवाद का संदेश देने का यह आयोजन है। तो वहीं जानकारी दी कि 2022 में आम आदमी पार्टी दिल्ली की तर्ज पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। आज भाजपा जाति धर्म के नाम पर आपस में लड़ाने और नफरत पैदा करने की राजनीति कर रहा है। लेकिन उत्तर प्रदेश में आज कई समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं।

वहीं प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाए जाने को लेकर दावा किया है। कि बच्चों की अच्छी शिक्षा, गरीबों, रिक्शा चालको, मजदूरों, किसानों व आम आदमी के लिए अच्छा इलाज, उत्तर प्रदेश में 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, किसानों को उनके फसल का उचित दाम, नौजवानों को नौकरी, और महिलाओं बेटियों की सुरक्षा दिए जाने का कार्य करेगी। 

इसे भी पढ़ें: अयोध्या में 17 व 18 सितंबर को भाजपा का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन, सीएम योगी भी होंगे शामिल 

अयोध्या में आम आदमी पार्टी द्वारा निकाले जाने वाली तिरंगा संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर आज प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। जिसमें जानकारी दी कि 14 सितंबर को अयोध्या के गुलाब बाड़ी से सिविल लाइन क्षेत्र स्थित गांधी मार्ग तक दोपहर 1:00 बजे तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही कार्यकर्ताओं को जुटाने को लेकर कई पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी भी दी है। और लोगो से इस यात्रा में शामिल होने की अपील भी किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़