Abdul Nazir ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ली

Andhra Pradesh
प्रतिरूप फोटो
twitter

शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी और उनकी पत्नी वाई. एस. भारती, राज्य के मंत्री, विधायक और शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश भी कार्यक्रम में मौजूद थे। नजीर, विश्व भूषण हरिचंदन का स्थान लेंगे, जिन्हें छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है।

विजयवाड़ा। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस. अब्दुल नजीर ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा ने यहां राजभवन में नजीर को शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी और उनकी पत्नी वाई. एस. भारती, राज्य के मंत्री, विधायक और शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश भी कार्यक्रम में मौजूद थे। नजीर, विश्व भूषण हरिचंदन का स्थान लेंगे, जिन्हें छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें: Karnataka: 'डीके शिवकुमार-सिद्धारमैया लड़ रहे हैं', अमित शाह के बयान पर पूर्व CM ने कही बड़ी बात

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़