देश में कोविड-19 रोधी टीके की करीब 52 करोड़ खुराक दी गई : सरकार

covid-19 vaccine

देश में अब तक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की करीब 52 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि शाम सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को टीके की 37 लाख से अधिक (37,76,765) खुराक दी गई।

नयी दिल्ली। देश में अब तक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की करीब 52 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि शाम सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को टीके की 37 लाख से अधिक (37,76,765) खुराक दी गई। इनमें से 18 से 44 आयुवर्ग के 20,47,733लोगों को दी गयी पहली खुराक और 4,05,719लोगों को दी गई दूसरी खुराक शामिल है। मंत्रालय ने बताया कि टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में 18 से 44 वर्ष उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की 989 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

अब तक देश में इस आयुवर्ग के 18,20,95,467 लोगों को पहली खुराक और 1,29,39,239लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश- में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक दी गई है। मंत्रालय के मुताबिक आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के करीब 10 लाख लोगों को टीके की कम से कम पहली खुराक लगायी गयी है।

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की 989 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

आंकड़ों के मुताबिक टीकाकरण अभियान के 207वें दिन (10 अगस्त) कुल 37,76,765खुराक लगाई गई। शाम सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 27,60,199लोगों को पहली खुराक जबकि 10,16,566लोगों को दूसरी खुराक दी गई। टीके से संबंधित अंतिम रिपोर्ट देर रात आएगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़