RSS की मानसिकता के अनुसार महिलाओं को अशक्त करने में लगी है सरकार: राहुल

Rahul

विश्व आर्थिक मंच की वैश्विक लैंगिक भेद अनुपात रिपोर्ट 2021 में 156 देशों की सूची में भारत 140वें स्थान पर है और दक्षिण एशिया में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला तीसरा देश है। वैश्विक लैंगिक भेद अनुपात सूची 2020 में भारत का स्थान 153 देशों में 112वां था।

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वैश्विक लैंगिक भेद अनुपात रिपोर्ट 2021 में भारत के 140वें स्थान पर खिसकने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की मानसिकता के अनुसार यह सरकार महिलाओं को अशक्त करने में लगी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘संघ की मानसिकता के अनुसार केंद्र सरकार महिलाओं को अशक्त करने में लगी है- ये भारत के लिए बहुत ख़तरनाक है।’’ गौरतलब है कि विश्व आर्थिक मंच की वैश्विक लैंगिक भेद अनुपात रिपोर्ट 2021 में 156 देशों की सूची में भारत 140वें स्थान पर है और दक्षिण एशिया में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला तीसरा देश है। वैश्विक लैंगिक भेद अनुपात सूची 2020 में भारत का स्थान 153 देशों में 112वां था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़