घर में घुस कर सो रही नाबालिग लड़की के साथ 16 साल के लड़के ने किया बलात्कार, हिरासत मेंआरोपी

arrest
Prabhasakshi

बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी हिरासत में लिया गया।पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 16 साल के पड़ोसी लड़के ने उनके घर में घुस कर सो रही नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

मुजफ्फरनगर (उप्र)। जिले के न्यूमंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़के ने कथित रूप से नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड: गांव के लोगों का भड़का गुस्सा, दो बलात्कारियों को जिंदा जलाया, जानें पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 16 साल के पड़ोसी लड़के ने उनके घर में घुस कर सो रही नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। परिवार की शिकायत के बाद लड़के को हिरासत में लिया गया है। लड़की को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़