मेरठ में चलती ई-रिक्शा से गिरी तेजाब की केन,केन फटने से छिटक कर तेजाब गिरने से कई झुलसे

ई-रिक्शा से गिरी तेजाब की केन,
राजीव शर्मा । Dec 6 2021 10:12AM

ई-रिक्शा से तेजाब की कैन गिरी। तभी पीछे से आ रहे ट्रक का टायर कैन पर चढ़ गया। कैन के फटने से आसपास से जा रहे कई लोग तेजाब से झुलस गए। गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल के साथ मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

मेरठ में रविवार को अंजुम पैलेस के पास ई-रिक्शा से तेजाब की कैन गिर फट गई। कैन के फटने से भीड़भाड़ वाला इलाका होने की वजह से आसपास से जा रहे कई राहगीरों पर तेजाब गिरने से झुलस गए। घायलों को मेडिकल अस्पताल और जिला अस्पताल ले जाया गया। हादसे में ओसामा और सुहेल नामक 2 छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद आरोपी रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर एसएसपी, एएसपी और सीओ कोतवाली भी मौके पर पहुंच गए थे।

दरहसल,रविवार दोपहर बाद रिक्शा चालक सलीम निवासी समर गार्डन थाना लिसाड़ी गेट माधवपुरम से तेजाब की 11 कैन लेकर जा रहा था। अंजुम पैलेस के पास सड़क पर गहरा गड्ढा था। इसमें पानी भरा होने से अचानक ई-रिक्शा का पहिया गड्ढे में घुस गया। इसके चलते बिना बंधी केन रिक्शे से नीचे गिर गई। इसी बीच रिक्शे के पीछे से आ रहा कैंटर का पहिया उस केन पर चढ़ गया। इससे केन फट गई और चारों तरफ तेजाब फैल गया। कैन के फटते ही तेजाब से आसपास से गुजर रहे लोग झुलस गए और चीख-पुकार मच गई। इसके बाद मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई। तभी कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

जानकारी के अनुसार तेजाब गिरने से लगभग 15 लोग घायल हुए हैं। इसमें जुनैद निवासी अबरार नगर, सुहेल निवासी श्याम नगर, ओसामा निवासी खुशहाल नगर, शाह आलम निवासी अबरार नगर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से जुनैद को गढ़ रोड स्थित मेडविन नर्सिंग होम में रेफर कर दिया गया, जबकि सोहेल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा गया। इनके अलावा मामूली रूप से झुलसे महिला और पुरुषों ने आसपास ही उपचार कराया और चले गए।

ASP ब्रह्मपुरी विवेक का कहना है कि लिसाड़ी गेट अंजुम पैलेस के पास ई-रिक्शा में तेजाब की केन जा रही थी। जो गिर गई और तेजाब बिखर गया। इससे काफी लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। उनसे पूछताछ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिक्शा चालक फरार है। पुलिस उसे खोज रही है। खुले में तेजाब कैसे बिक रहा था, इसकी जांच की जाएगी। आरोपियों पर एक्शन लेंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़