ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद अब येलो फंगस का अटैक, ऐसे फैलती है ये घातक बीमारी

yellow fungus
अभिनय आकाश । May 24 2021 5:47PM

येलो फंगस को ब्लैक औऱ व्हाइट फँगस से ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह बीमारी बहुत घातक है जो शरी के अंदर से शुरू होती है और काफी दिन बाद इसके लक्षण दिखाई देते हैं।

ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस के साथ ही अब येलो फंगस ने अपने पांव पसारना शुरू कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में गाजियाबाद में येलो फंगस का पहला मामला सामने आया है। डॉक्टर्स के मुताबिक येलो फंगस ब्लैक और व्हाइट फंगस से भी ज्यादा खतरनाक है। डॉक्टर्स के अनुसार इसकी वजह से शरीर में होने वाले घाव धीमी गति से भरते हैं और ये बीमारी आस-पास की गंदगी की वजह से फैलती है। 

येलो फंगस के लक्षण

  • सुस्ती आना
  • कम भूख लगना
  • बिल्कुल भी भूख न लगना
  • वजन कम होना

इसे भी पढ़ें: एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया का बड़ा बयान, कहा- छुआछूत से नहीं फैलता ब्लैक फंगस

ज्यादा खतरनाक है येलो फंगस

येलो फंगस को ब्लैक औऱ व्हाइट फँगस से ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह बीमारी बहुत घातक है जो शरी के अंदर से शुरू होती है और काफी दिन बाद इसके लक्षण दिखाई देते हैं। ऐसे में आप नहीं पहचान सकते कि आप येलो फंगस के शिकार कब हो गए। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़