ठाकरे vs ठाकरे: मनसे के लाउडस्पीकर वाले अल्टीमेटम के बाद आदित्य ने दिया ऐसा जवाब

मस्जिद पर लाउडस्पीकर को लेकर मनसे के रुख पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहना चाहता। लेकिन मनसे अगर लाउडस्पीकर को लेकर आवाज उठाती है तो उसे देश में बढ़ती महंगाई के बारे में लोगों को बताना चाहिए।
मस्जिदों में लाउडस्पीकर लेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे के आक्रामक रुख को लेकर शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) में इन दिनों सियासी रार देखने को मिल रहा है। राज ठाकरे ने ठाणे में कहा था कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर को की भूमिका पर जोर देंगे। लेकिन अब इसको लेकर उनके भतीजे और सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे ने तंज कसा है। मस्जिद पर लाउडस्पीकर को लेकर मनसे के रुख पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहना चाहता। लेकिन मनसे अगर लाउडस्पीकर को लेकर आवाज उठाती है तो उसे देश में बढ़ती महंगाई के बारे में लोगों को बताना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र से UP पहुंचा अजान विवाद, मथुरा में हिंदू संगठनों ने दी चेतावनी
मनसे को बताना चाहिए कि पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और अन्य चीजों के दाम क्यों बढ़े हैं। आदित्य ठाकरे ने यह भी कहा कि पिछले दो-तीन साल में जो हुआ उसे 60 साल पहले के इतिहास को याद किए बिना समझाया जाना चाहिए। महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने हा कि और हाल के 2-3 वर्षों पर ध्यान देना चाहिए, न कि पिछले 60 पर। इससे पहले मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने गुड़ीपड़वा रैली में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की आलोचना की जिसके बाद शिवसेना की ओर से आदित्य ठाकरे ने मनसे को बीजेपी की सी टीम करार दे दिया। आदित्य ठाकरे ने यह भी कहा था कि वह समाप्त होने वाली पार्टियों के बारे में बात नहीं करते।
इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में 2021-22 में ‘शराब’ की बिक्री 17.97 प्रतिशत बढ़ी
आदित्य ठाकरे को भी मनसे नेताओं ने फौरन जवाब दिया। मनसे नेता संदीप देशपांडे ने तीखी टिप्पणी की थी कि शिवसेना कांग्रेस-एनसीपी की 'धा टीम' है। देशपांडे ने ये भी कहा कि नगर पालिका में भ्रष्टाचार के लिए आदित्य ठाकरे को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
Instead of removing loudspeakers (on MNS' Raj Thackeray's mosque remark), one should use the same to speak about rising inflation...One should speak about petrol, diesel or CNG and should notice the recent 2-3 years, not the last 60 years: Maharashtra Minister Aaditya Thackeray pic.twitter.com/Dwg01A6zCR
— ANI (@ANI) April 15, 2022
अन्य न्यूज़














