Jammu and Kashmir: दो साल बाद स्कूलों में लौटी रौनक, बच्चों में दिखा उत्साह

Jammu and Kashmir
अंकित सिंह । Feb 22 2022 3:50PM

एक छात्र ने बताया कि अभी तक हम ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर रहे थे लेकिन अब हमारा कॉलेज खुल गया है। अपने दोस्तों और शिक्षकों के बीच लंबे अंतराल के बाद वापस आकर बेहद खुशी महसूस हो रही है।

कोरोना वायरस के नए मामलों में अब कमी दिखनी शुरू हो गई है। यही कारण है कि एक बार फिर से ज्यादातर राज्यों ने स्कूलों और कालेजों को खोल दिया है। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने भी चरणबद्ध तरीके से शैक्षणिक संस्थानों को खोलने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में जम्मू के ज्यादातर क्षेत्रों में सोमवार को करीब 2 साल बाद कक्षाओं में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो गई। एक हफ्ता पहले ही जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इस बात का ऐलान किया था कि अब विद्यालयों को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। ऑफलाइन पढ़ाई की वजह से अब जम्मू प्रांत के अधिकांश विद्यालयों और कॉलेजों में छात्रों के भीड़ एक बार फिर से देखने को मिली। छात्र दोबारा से स्कूल पहुंचकर काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। साफ-सुथरी ड्रेस पहने छात्र स्कूल कॉलेज वापस आकर अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा से JeM का हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार और गोला बारूद भी हुआ बरामद

एक छात्र ने बताया कि अभी तक हम ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर रहे थे लेकिन अब हमारा कॉलेज खुल गया है। अपने दोस्तों और शिक्षकों के बीच लंबे अंतराल के बाद वापस आकर बेहद खुशी महसूस हो रही है। प्रभासाक्षी ने कुछ विद्यार्थियों और शिक्षकों से भी बातचीत की। एक शिक्षक ने बताया कि यह हमारे लिए किसी त्योहार से कम नहीं है क्योंकि हमारे छात्र अपनी कक्षाओं में वापस आ गए हैं। दोबारा से स्कूल कॉलेज खोलने का निर्णय लेने के लिए हम प्रशासन के आभारी हैं। छात्रों को उनकी कक्षा में स्वागत करते हुए कॉलेज के प्रचार में अभिभावकों को आश्वासन दिया है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक सावधानी बरती जाएगी।

इसे भी पढ़ें: ड्रग एडिक्शन के उपचार और प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

हालांकि कश्मीर और जम्मू क्षेत्र के शीत जोन के विद्यालय जाड़े की दो महीने लंबी छुट्टी के बाद अगले हफ्ते से खुलेंगे। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, पॉलिटेक्निक, आईटीआई और विद्यालयों में (कक्षा नौ से कक्षा 12 तक) ऑफलाइन पढ़ाई की अनुमति दी थी। इसके बाद 14 फरवरी को अधिकतर उच्च और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुल गए। जम्मू विश्वविद्यालय और कश्मीर विश्वविद्यालय ने एक मार्च से छात्रों के लिए परिसरों को फिर से खोलने का फैसला किया है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़