West Bengal Elections 2026 | 'जनता घुटन महसूस कर रही है', ओवैसी ने ममता के गढ़ में तीसरे विकल्प का किया ऐलान

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं और उनकी पार्टी ने हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के साथ हाथ मिलाया है ताकि जनता को वह विकल्प प्रदान किया जा सके जिसकी उन्हें तलाश हैं।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं और उनकी पार्टी ने हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के साथ हाथ मिलाया है ताकि जनता को वह विकल्प प्रदान किया जा सके जिसकी उन्हें तलाश हैं। कबीर के साथ कोलकाता में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ओवैसी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में अल्पसंख्यकों का विकास एक बड़ा मुद्दा है। राज्य में अगले महीने चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा, ‘‘एआईएमआईएम बंगाल के कमजोर वर्गों के शोषण को रोकने के लिए हुमायूं कबीर के साथ हाथ मिला रही है।
हुमायूँ कबीर: बंगाल में ओवैसी के नए सारथी
हाल ही में टीएमसी से निलंबित हुए कबीर अब ओवैसी के साथ मिलकर ममता बनर्जी के अभेद्य दुर्ग (मुस्लिम वोट बैंक) में सेंध लगाने की तैयारी में हैं।मुर्शिदाबाद और मालदा पर नजर: कबीर की पकड़ इन इलाकों में काफी मजबूत मानी जाती है, जहाँ मुस्लिम मतदाताओं की संख्या निर्णायक है।रणनीति: गठबंधन का मानना है कि यदि वे इन क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो वे राज्य सरकार बनाने में 'किंगमेकर' की भूमिका निभा सकते हैं।
चुनाव 2026: एक त्रिकोणीय मुकाबला?
अगले महीने होने वाले चुनावों में अब तक मुख्य मुकाबला TMC और BJP के बीच माना जा रहा था, लेकिन ओवैसी-कबीर गठबंधन के प्रवेश ने इसे त्रिकोणीय और दिलचस्प बना दिया है।
अन्य न्यूज़














