गोवा चुनाव से पहले, कांग्रेस ने स्थानीय लोगों के भूमि अधिकारों के लिए कानून का वादा किया

चिदंबरम ने कहा कांग्रेस जमीन के संदर्भ में काश्तकारों को संरक्षण प्रदान करने के लिए कानून बनाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘इसे काश्तकारी अधिकार संरक्षण अधिनियम कहा जाता है। काश्तकार जमीन पर पैदावार कर सकता है और उसके बाद, उसका परिवार खेती करता रह सकता है। भारत में ऐसा कानून है। गोवा में इस तरह का कानून लागू किया जाएगा।’’ गोवा में खनन एक समय राजस्व का प्रमुख स्रोत होता था और 2018 में उच्चतम न्यायालय के एक आदेश के बाद से यह रुका हुआ है। चिदंबरम ने इस विषय पर कहा कि खनन बहाल करने का एक कानूनी रास्ता है। उन्होंने विस्तार से जानकारी नहीं दी, लेकिन कहा, ‘‘कांग्रेस की सरकार बनती है तो कानूनी तरीके से खनन पुन: शुरू किया जाएगा।’’
चिदंबरम ने यह भी कहा कि वालपोई विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार का चयन पार्टी की ब्लॉक इकाई द्वारा सुझाए गए नामों में से किया जाएगा। गोवा में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में 40 सीटों में 17 पर जीत हासिल कर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन कुछ क्षेत्रीय दलों और निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर तब भाजपा ने राज्य में सरकार बनाई थी। इस समय कांग्रेस के गोवा में केवल चार विधायक हैं।
अन्य न्यूज़