Ahmedabad Airport पर 83.14 लाख की Gold Chain जब्त, शारजाह से आई महिला गिरफ्तार

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने शारजाह से आई एक उड़ान में भावनगर निवासी 31 वर्षीय महिला से करीब 500 ग्राम अघोषित सोना जब्त किया है। स्वेटर के भीतर छिपाई गई 83.14 लाख रुपये मूल्य की इस सोने की चेन के मामले में महिला को सीमा शुल्क अधिनियम के तहत गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया।

शारजाह से अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंची 31-वर्षीय एक महिला यात्री को सीमा शुल्क अधिकारियों ने करीब 500 ग्राम वजन की अघोषित सोने की चेन के साथ गिरफ्तार किया। बरामद सोने की चेन की कीमत करीब 83.14 लाख रुपये बताई गई है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि बाद में महिला को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, यात्री की जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर अहमदाबाद सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के अधिकारियों ने रविवार को एयर अरबिया की उड़ान संख्या जी9-418 से शारजाह से अहमदाबाद पहुंची भावनगर की एक महिला यात्री को रोका। महिला ने 499.540 ग्राम वजन वाली सोने की चेन को अपने ऊंचे गले वाले स्वेटर के अंदर छिपा रखा था। बयान में कहा गया है कि सोने की चेन जब्त कर महिला को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। मामले की जांच की जारी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़