अजय सिंह उर्फ राहुल भैया ( नेता प्रतिपक्ष) मध्यप्रदेश विधान सभा

ajay-singh-leader-of-the-opposition-madhya-pradesh-legislative-assembly
रेनू तिवारी । Aug 7 2018 6:12PM

अजय सिंह उर्फ राहुल भैया मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता है। 2017 में कांग्रेस ने पहली बार जातीय और गुटीय समीकरणों से हट कर व्यक्तित्व के आधार पर विपक्ष के नेता का चयन किया था।

अजय सिंह  नेता प्रतिपक्ष, मध्यप्रदेश विधान सभा 

पिता का नाम         स्‍व. श्री अर्जुन सिंह

जन्म तिथि                  23 सितम्‍बर, 1955

जन्म स्थान                 इलाहाबाद

वैवाहिक स्थिति         विवाहित

पत्नी का नाम        श्रीमती सुनीति सिंह

संतान                1 पुत्र, 2 पुत्रियां.

शैक्षणिक योग्यता        एम.ए.(अर्थशास्‍त्र)

व्‍यवसाय                कृषि

अभिरुचि                पर्यटन, सामाजिक कार्य, ग्रामीण क्षेत्रों का विकास

स्थानीय पता        सी-19, शिवाजी नगर, भोपाल. 

दूरभाष                     2555355, 2572284

मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता 

अजय सिंह उर्फ राहुल भैया मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। 2017 में कांग्रेस ने पहली बार जातीय और गुटीय समीकरणों से हट कर व्यक्तित्व के आधार पर विपक्ष के नेता का चयन किया था। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश विधानसभा के विपक्ष के नेता सत्यदेव कटारे की मौत के बाद से विपक्ष के नेता का पद खाली चल रहा था। बाला बच्चन कार्यवाहक नेता विपक्ष का दायित्व निभा रहे थे। वरिष्ठ आदिवासी विधायक बच्चन सदन में अपेक्षाकृत कमजोर पड़ रहे थे। इसलिए कांग्रेस नेतृत्व ने विधायकों से रायशुमारी करवा कर नये नेता का चुनाव किया था तब से अजय सिंह इस पद पर बने हुए हैं। 

राजनीति उन्हें विरासत में मिली 

मध्‍यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और राज्‍य विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह का जन्‍म 23 सितंबर 1955 को इलाहाबाद में हुआ था। अजय सिंह प्रसिद्ध कांग्रेस नेता श्री कुंवर अर्जुन सिंह के पुत्र हैं। अर्जुन सिंह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री भी रह चुके हैं। अजय सिंह बॉलीवुड अभिनेता अरुणोदय सिंह के पिता हैं। अत: अजय सिंह को राजनीति विरासत में मिली है। अजय सिंह ने अपनी शुरूआती पढ़ाई भोपाल के चैंपियन स्‍कूल से पूरी की थी वे वर्ष 1971-72 के दौरान चैंपियन स्‍कूल के कैप्‍टन भी रह चुके हैं। इसके बाद वो दिल्ली आ गये और श्रीराम कॉलेज ऑफ कामर्स, दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय से बी.ए. (अर्थशास्‍त्र) आनर्स किया उसके बाद उन्होंने 1976-77 में भोपाल विश्‍वविद्यालय से एम.ए. (अर्थशास्‍त्र) में किया और गोल्‍ड मेडल भी प्राप्त किया। इसके अलावा अजय सिंह 1971 में सर्वश्रेष्‍ठ एनसीसी सदस्‍य चुने गए तथा 1972 में इंटरस्‍कूल डिबेट कॉम्पीटिशन की ट्रॉफी जीती। 

राजनीतिक सफर की शुरूआत

अजय सिंह मध्‍यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (इ) के पूर्व महामंत्री तथा उपाध्‍यक्ष रह चुके है । इसके अलावा1985 के उप चुनाव में आठवीं एवं 1991 के उप चुनाव में नौवीं विधान सभा के सदस्‍य निर्वाचित हुए। अमेरिका, जर्मनी, आस्ट्रिया तथा यू.के. सहित तीस देशों की यात्रा की। 1998 में ग्‍यारहवीं विधान सभा के सदस्‍य निर्वाचित एवं मंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा पर्यटन एवं संस्‍कृति विभाग तदनंतर पंचायत एवं ग्रामीण विकास रहे। सन् 2003 में बारहवीं विधान सभा के सदस्‍य निर्वाचित क्षेत्र  म.प्र. कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्‍यक्ष भी रहै। 2008 के आम चुनाव में लगातार पांचवीं बार विजय प्राप्त करने वाले अजय सिंह मध्य प्रदेश विधानसभा में चुरहट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह मध्य प्रदेश विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके है।अजय 2014 का लोकसभा चुनाव भी सतना से लड़े थे। तत्कालीन कांग्रेस विधायक नारायण त्रिपाठी द्वारा खुला विरोध किये जाने के वजह से वे लगभग 7000 वोट से लोकसभा चुनाव हार गए थे।

विवाद

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिवंगत नेता अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह ने अपने दो बेटों- अजय सिंह एवं अभिमन्यु सिंह, बहू सुनीति सिंह के ख़िलाफ़ कोर्ट में दी अर्ज़ी देकर अपने बच्चोंपर  घर से बेदख़ल करने का आरोप लगाया।

अजयसिंह पर मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह की पत्‍नी के ऊपर दिए गए विरोधाभास बयान का आरोप लगा है।

इसके अलावा मध्यप्रदेश विधानसभा में अजय सिंह उस समय भी विवादों में घिर गए थे, जब सीधी जिले में जनजातीय वर्ग के लोगों से उनके पैर धुलवाने की तस्वीरें सामने आईं।

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने राज्य की बीजेपी सरकार पर बदमाश और माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया था जिसके बाद वो अपने ही बयान में फंस गये थे

मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने दावा किया था कि बीजेपी के कुछ विधायक और एक मंत्री कांग्रेस में आने के लिए उनसे संपर्क में हैं.. और बातचीत में इन नेताओँ ने कांग्रेस में आने की इच्छा जताई है.. अजय सिंह ने कहा था कि वो नामों का खुलासा अभी इसलिए नहीं कर रहे क्योंकि विधायक इस समय उप चुनाव नहीं लड़ना चाहते... लेकिन ये दावा जरूर किया कि चुनाव से पहले ये विधायक कांग्रेस का दामन थाम लेंगे..

अब देखते हैं अजय सिंह के इस दावों में कितना दम है और 2018 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में क्या बदलता है। कौन किस पार्टी को ज्वाॉइन करता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़