कानपुर के कुली बाजार हादसे पर बोले अखिलेश, प्रशासन ने राहत प्रदान नहीं की तो सपा उनके लिए लड़ाई लड़ेगी

Akhilesh

कानपुर के कुली बाजार हादसे पर बोले अखिलेश, प्रशासन ने राहत प्रदान नहीं की तो सपा उनके लिए लड़ाई लड़ेगी। समाजवादी पार्टी की ओर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कानपुर के कुली बाजार क्षेत्र में तीन मंज़िल भवन गिरने से प्रभावित हुए परिवारों का हाल जाना और भरोसा दिया कि हफ़्ते भर में अगर प्रशासन ने उन्हें राहत प्रदान नहीं की तो सपा उनके लिए लड़ाई लड़ेगी। समाजवादी पार्टी की ओर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा सरकार से किसानों का भरोसा उठ गया है: अखिलेश यादव

इसके अनुसार कानपुर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी एवं स्थानीय पार्षद अभिषेक गुप्ता नेअखिलेश यादव को इस घटना में एक व्यक्ति की मौत और 23परिवारों के बेघर होने की जानकारी दी। सपा ने आरोप लगाया हैकि चार दिन बाद भी प्राधिकरण की ओर से पीड़ितों का न तो हाल जाना गया और न ही कोई मदद दी गई है। बयान के अनुसार सपा ने मृतक के पीड़ित परिवार को 2 लाख रूपये की आर्थिक मदद की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़