सपा अखिलेश यादव अध्यक्ष नोएडा और दादरी में पार्टी उम्मीदवारों के लिए बृहस्पतिवार को करेंगे प्रचार

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को नोएडा व दादरी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए आएंगे। पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने बताया।
नोएडा (उप्र)। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को नोएडा व दादरी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए आएंगे।
इसे भी पढ़ें: कुछ खिलाड़ी सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान दौरे से बाहर रह सकते हैं : हेजलवुड
पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को बुलंदशहर के अगौता, चितसौना, स्याना, शेखपुरा, चौदका चौराहा, सिकंदराबाद, खुर्जा, दादरी तथा नोएडा विधानसभा क्षेत्र में लोगों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि यादव नोएडा से सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी तथा दादरी से सपा प्रत्याशी राजकुमार भाटी के लिए प्रचार भी करेंगे।
अन्य न्यूज़















