कांग्रेस में अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत तेज, 30 विधायक CM बदलने की कर रहे मांग

Amrinder Singh

नवजोत सिंह सिद्धू खेमे के विधायकों ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात का समय मांगा है। विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से पार्टी के भीतर घमासान तेज हो गया है।

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू खेमे के 30 विधायकों ने सीधे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को बदलने की मांग की है। आपको बता दें कि विधायकों ने साफ शब्दों में कहा है कि हमें अमरिंदर सिंह पर भरोसा नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में गन्ना किसानों का आंदोलन, सिद्धू ने अपनी ही सरकार को घेरा, मुद्दे का जल्द हल निकालने की बताई जरूरत 

नवजोत सिंह सिद्धू खेमे के विधायकों ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात का समय मांगा है। विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से पार्टी के भीतर घमासान तेज हो गया है। पहले सिद्धू बनाम अमरिंदर विवाद के दौरान सिद्धू की जीत हुई थी और उन्हें प्रदेश पार्टी प्रमुख पर बैठा दिया गया था। 

कांग्रेस नेता तृप्‍त राजिंदर सिंह बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री साहब कांग्रेस को मार देना चाहते हैं। मैं यह फील भी करता हूं, मेरी राय है कि मुख्यमंत्री को बदलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सोनिया गांधी से मिलने जा रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर उन्होंने कहा कि आलाकमान तय करेगा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। 

इसे भी पढ़ें: सिद्धू के सलाहकारों पर बरसे कैप्टन अमरिंदर सिंह, कहा- अपने सलाहकारों को काबू में रखें 

बाजवा के आवास पर हुई बैठक

पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस नेताओं ने अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बता दें कि कैबिनेट तृप्‍त राजिंदर सिंह बाजवा के सरकारी आवास पर नेताओं की बैठक हुई है। लेकिन इस बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू शामिल नहीं हुए। हालांकि सभी विधायक सिद्धू खेमे के हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़