एम्बुलेंस चालक की कोविड-19 से मौत, 75 लाख के मुआवजे का ऐलान

ambulence

एम्बुलेंस चालक की मौत पर 75 लाख का मुआवजा। नवी मुंबई नगर निगम की विज्ञप्ति के मुताबिक, आयुक्त अन्नासाहेब मिसल ने घोषणा की कि मृतक के कानूनी उत्तराधिकारी को निगम में नौकरी दी जाएगी।

ठाणे। नवी मुंबई के वासी स्थित निगम के एक सरकारी अस्पताल के एम्बुलेंस चालक की रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नवी मुंबई नगर निगम की विज्ञप्ति के मुताबिक, आयुक्त अन्नासाहेब मिसल ने घोषणा की कि मृतक के कानूनी उत्तराधिकारी को निगम में नौकरी दी जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: उद्धव के बयान पर पीयूष गोयल का पलटवार, कहा- आपको जितनी ट्रेन चाहिए, वो उपलब्ध होंगी

इसमें कहा गया कि मृतक चालक के परिजन को स्वास्थ्यकर्मियों के लिए लागू प्रधानमंत्री गरीब कल्याण बीमा योजना के तहत 50 लाख रुपये की मुआवजा राशि और निगम की कामगार कल्याण निधि कोष से 25 लाख रुपये दिए जाएंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़