खून की नदियां तो छोड़िए कश्मीर में नहीं चलानी पड़ी एक भी गोली: अमित शाह

amit-shah-is-addressing-a-public-meeting-in-sangli-over-kashmir-issue

जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही उन्होंने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को समाप्त करने का भी जिक्र किया।

सांगली। महाराष्ट्र के सांगली में केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और एनसीपी पर एक के बाद एक कई हमले बोले। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में चुनावी शंखनाद हो चुका है। एक तरह भाजपा और शिवसेना देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं और दूसरी ओर कांग्रेस और एनसीपी जैसी परिवारवादी पार्टियां चुनावी मैदान में हैं।

मोदी ने समाप्त किया दो विधान, दो प्रधान और दो निशान

सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही उन्होंने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को समाप्त करने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने अनुच्छेद 370 को हटाकर पूरे देश में से दो विधान, दो प्रधान और दो निशान को समाप्त किया है और देश को अखंड बनाने का महान काम किया है। आज अखंड भारत का सरदार पटेल का सपना पूरा हो चुका है।

इसे भी पढ़ें: अगले लोकसभा चुनाव से पहले सभी घुसपैठियों को देश से बाहर कर देंगे: अमित शाह

शाह इतने में ही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि जब मोदी अनुच्छेद 370 हटाने का प्रस्ताव लेकर आए, तो कांग्रेस और एनसीपी दोनों 370 हटाने का विरोध कर रहे थे। मैं राहुल गांधी और शरद पवार से कहना चाहता हूं कि वो महाराष्ट्र की जनता को बताएं कि वो इसे हटाने के पक्ष में हैं या नहीं...

खून की नदियां तो छोड़िए कश्मीर में नहीं चलानी पड़ी एक भी गोली 

अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के हालातो के लिए पिछली सरकार को दोषी बताते हुए कहा कि कांग्रेस और एनसीपी ने 370 हटाने का विरोध किया और ये तक कहा कि कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी। 5 अगस्त 2019 को धारा 370 हटाया गया था और अब 5 अक्टूबर भी बीत गया है। खून की नदियां तो छोड़िए कश्मीर में एक गोली भी नहीं चलानी पड़ी है।

इसे भी पढ़ें: राजनाथ ने की राफेल की पूजा तो कांग्रेस को हो रही तकलीफ: अमित शाह

विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा महाराष्ट्र

अमित शाह ने कहा कि आजादी के वक्त उद्योगों, कृषि, सिंचाई, दुग्ध उत्पादन सभी में महाराष्ट्र एक नंबर पर था। करीब 15 साल तक यहां कांग्रेस-एनसीपी की सरकार चली तो महाराष्ट्र नीचे को ओर बढ़ने लगा। पिछले 5 साल में भाजपा की सरकार में महाराष्ट्र फिर से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

भाजपा सरकार ने किया कर्जमाफ

देवेंद्र फडणवीस की तरीफ करते हुए शाह ने कहा कि सांगली जिले में भाजपा सरकार ने 11 लाख किसानों का करीब 3,700 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया है, 1.17 लाख गरीबों के घरों में शौचालय बनाए हैं, 46,000 महिलाओं को गैस का कनेक्शन दिया है साथ ही सरकार ने 38,000 घरों में पहली बार बिजली भी पहुंचाई है।

इसे भी पढ़ें: वीरता, पराक्रम का प्रतीक है भारतीय वायुसेना: शाह

उन्होंने कहा कि केंद्र और महाराष्ट्र में कांग्रेस और NCP की सरकार थी, तो उन्होंने महाराष्ट्र को 5 वर्ष में महज 1 लाख 15 हजार 500 करोड़ रुपये दिए थे। लेकिन जब आपने मोदी और देवेंद्र फडणवीस की सरकार बनाई तो केंद्र ने 2 लाख 86 हजार 356 करोड़ रुपया महाराष्ट्र के विकास के लिए दिया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़