अमित शाह ने असम पुलिस सेवा सेतु पोर्टल का किया शुभारंभ, गुवाहाटी में फोरेंसिक विश्वविद्यालय का भूमिपूजन भी हुआ

गृह मंत्री ने कहा कि NFSU से ग्रैजुएट होने का अर्थ है तुरंत नौकरी मिलना। आज के दिन में NFSU का प्लेसमेंट रेट 100 प्रतिशत है। और आने वाले दिनों में सबसे अधिक रोजगार के अवसर फॉरेंसिक साइंस में ही है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज असम दौरे पर हैं। उन्होंने गुवाहाटी में 'असम पुलिस सेवा सेतु' पोर्टल का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहें। अपने संबोधन में आज का दिन न केवल असम बल्कि समग्र नॉर्थ ईस्ट के अपराधिक न्याय प्रणाली के लिए बहुत महत्वपूर्ण और सुनहरा दिन है। उन्होंने कहा कि आज यहां राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय का भूमिपूजन हुआ है। नॉर्थ ईस्ट के बच्चों को फोरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में पढ़ाई करने के लिए अब नॉर्थ इस्ट छोड़कर कहीं और नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक की पढाई अब गुवाहाटी में शुरू हो रहे NFSU में ही हो सकेगी।
इसे भी पढ़ें: Amul vs Aavin: अब तमिलनाडु में अमूल दूध पर विवाद, मुख्यमंत्री स्टालिन का अमित शाह को खत
गृह मंत्री ने कहा कि NFSU से ग्रैजुएट होने का अर्थ है तुरंत नौकरी मिलना। आज के दिन में NFSU का प्लेसमेंट रेट 100 प्रतिशत है। और आने वाले दिनों में सबसे अधिक रोजगार के अवसर फॉरेंसिक साइंस में ही है। शाह ने कहा कि मोदी सरकार दोष सिद्धि के रेट को बढ़ाने के लिए 6 साल से अधिक सजा वाले सभी केसों में फॉरेंसिक एक्सपर्ट की विजिट को अनिवार्य करने जा रही है। इससे पूरे देश में फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की मांग बढ़ेगी जिसे NFSU पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि यह थर्ड-डिग्री (सजा) का युग नहीं है, ऐसा नहीं हो सकता और न ही किया जाना चाहिए। इसके बजाय, फोरेंसिक विज्ञान का उपयोग इस तरह से किया जाना चाहिए कि थर्ड-डिग्री का सहारा लेने की कोई आवश्यकता न हो।
इसे भी पढ़ें: अमित शाह ने किया Janganana Bhawan का उद्घाटन, बोले- भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में मदद करेंगे आंकड़े
दिन की शुरुआत में गुवाहाटी हवाईअड्डे पर पहुंचने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शाह की अगवानी की। राज्य के मंत्री अजंता नियोग, जयंत मल्लबरुआ, रंजीत कुमार दास, लोकसभा सांसद दिलीप सैकिया और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भाबेश कलिता भी उपस्थित थे। 2021 के विधानसभा चुनावों के दौरान, सरमा ने वादा किया था कि अगर राज्य में भाजपा सत्ता में वापस आती है, तो एक साल के भीतर 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियों में शामिल किया जाएगा। सरमा के नेतृत्व वाली सरकार ने 10 मई को दो साल पूरे किए और मुख्यमंत्री के अनुसार, 45,000 की इस नई सूची के साथ, एक लाख से अधिक युवाओं को रोजगार की पेशकश की जाएगी।
अन्य न्यूज़