AMU छात्र संघ चुनाव: Nashra Naeem बनीं 105 साल में पहली महिला उपाध्यक्ष

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों में शुक्रवार को घोषित परिणामों में महिला उम्मीदवारों ने कुल 13 में से छह पदों पर जीत हासिल की। संस्थान के 105 साल के इतिहास में नशरा नईम पहली महिला उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं, जिन्होंने 7,091 वोट प्राप्त किए। वहीं मोहम्मद नोमान अशरफ अध्यक्ष और मोहम्मद हमदान सचिव चुने गए।
अलीगढ़ (उप्र), छह नवंबर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनावों में महिला उम्मीदवारों ने इतिहास रच दिया, 13 पदों में से छह पर जीत हासिल की, जिनमें उपाध्यक्ष का पद भी शामिल है। इनके परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। संस्थान के 105 साल के इतिहास में नशरा नईम छात्र संघ की पहली महिला उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं।
परिणाम विवरण के अनुसार, उन्होंने 7,091 वोट हासिल किए और अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराया, जिसे 5,818 वोट मिले थे। परिणामों के अनुसार महिला उम्मीदवारों ने 10 कैबिनेट सदस्य पदों में से रिकॉर्ड पांच पद भी जीते, जिससे छात्र संघ में उनके प्रतिनिधित्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। अध्यक्ष पद पर मोहम्मद नोमान अशरफ ने 4,100 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि मोहम्मद हमदान सचिव चुने गए।
परिणाम एएमयूएसयू और एएमयू कोर्ट के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. जावेद तालिब द्वारा घोषित किए गए।
अन्य न्यूज़














