रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना: दो सगे भाइयों ने किया 15 वर्षीय बहन से दुष्कर्म

an-embarrassing-incident-two-siblings-committed-rape-with-15-year-old-sister
[email protected] । Oct 18 2018 9:34AM

पुलिस अधीक्षक (नगर) रणविजयसिंह का कहना है कि पीड़ित किशोरी की शिकायत के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। थाना

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना के तहत एक किशोरी के साथ उसके ही दो सगे भाइयों ने कथित रुप से कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) रणविजयसिंह का कहना है कि पीड़ित किशोरी की शिकायत के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। थाना सिविल लाइन क्षेत्र निवासी पीड़िता के अनुसार उसके दो सगे भाई धर्मेश और प्रशान्त पिछले पांच साल से उसके साथ बलात्कार कर रहे हैं। विरोध करने पर मां को जान से मारने की धमकी देने के साथ दोनों उससे मारपीट भी करते हैं।

पीड़िता ने मीडिया को बताया कि मेरे पिताजी दिल के मरीज थे। पिछले साल ही उनकी मौत हुई है। घर पर मां और दो भाई हैं। मानसिक और शारारिक रुप से बहुत ज्यादा पीड़ित होने के बाद मैं मेरठ की सामाजिक संस्था सर्वोदय के पदाधिकारियों से मिली। संस्था का साथ मिलने के बाद फिर मैंने आज हिम्मत करके पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी। वह 12 वीं कक्षा में पढ़ती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़