मालद्वीप नहीं, भारत में है ऐसी खूबसूरत जगह, आनंद महिंद्रा बोले- मैंने यहां पर छुट्टियां मनाने के बारे में क्यों नहीं सोचा ?

anand mahindra
प्रतिरूप फोटो
Creative Commons licenses

आपको बता दें कि कार्ल रॉक नामक शख्स मिनिकॉय नामक आईलैंड का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है। इतना ही नहीं इस आईलैंड को मलिकु भी कहा जाता है। यह कहीं और नहीं बल्कि लक्षद्वीप में स्थित है। जहां पर मलिकु भाषा बोली जाती है। इस द्वीप का प्राचीन नाम महिलाडू था। जिसका मतलब है कि महिलाओं का द्वीप।

नयी दिल्ली। भारत एक खूबसूरत देश है और हमारे देश में दूर-दूर से सैलानी घूमने आते हैं। ऐसे में महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर कार्ल रॉक नामक एक शख्स का वीडियो देखा। जिसके देखकर वह चकित रह गए। दरअसल, कार्ल रॉक समुद्री तट पर टलहते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके पीछे नीले पानी की लहरें दिखाई दे रही है। जिसे देखकर आनंद महिंद्रा खुद को रोक नहीं पाए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए अफसोस जताने लगे कि मैंने यहां पर छुट्टियां मनाने के बारे में क्यों नहीं सोचा ? 

इसे भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा बनी कॉफी शॉप, आनंद महिंद्रा हुए बिजनेस आइडिया से प्रभावित, शेयर की तस्वीर 

आपको बता दें कि कार्ल रॉक नामक शख्स मिनिकॉय नामक आईलैंड का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है। इतना ही नहीं इस आईलैंड को मलिकु भी कहा जाता है। यह कहीं और नहीं बल्कि लक्षद्वीप में स्थित है। जहां पर मलिकु भाषा बोली जाती है। इस द्वीप का प्राचीन नाम महिलाडू था। जिसका मतलब है कि महिलाओं का द्वीप। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के दत्तात्रेय लोहार ने कबाड़ से बनाई जीप, आनंद्र महिंद्रा ने की जमकर तारीफ, बदले में Bolero देने की पेशकश की 

आनंद महिंद्रा ने मिनिकॉय आईलैंड का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया कि यह काफी अनोखा है ! मैंने पहले यहां पर छुट्टियां मनाने के बारे में क्यों नहीं सोचा ? क्या कोई यहां गया है ? अगर हां तो अपने फ़ोटोज़ और वीडियोज़ शेयर करें। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह आईलैंड मालद्वीप से ज्यादा नजदीक पड़ता है। लेकिन इतना जरूर है कि अगर आपने यहां अपनी छुट्टियां मनाईं तो आप मालद्वीप को भूल जाएंगे। मिनिकॉय लक्षद्वीप के दक्षिण में स्थित है, जहां पर 11 गांव बसे हुए हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़