संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार का बयान, JDS-कांग्रेस गठजोड़ लंबा नहीं चलेगा

Ananth Kumar''s statement, JDS-Congress alliance will not be long
[email protected] । May 19 2018 7:37PM

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने आज कहा कि कांग्रेस और जद (एस) की गठबंधन सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी क्योंकि यह एक ‘अपवित्र गठजोड़’ है।

बेंगलुरू। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने आज कहा कि कांग्रेस और जद (एस) की गठबंधन सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी क्योंकि यह एक ‘अपवित्र गठजोड़’ है। कर्नाटक विधानसभा में विश्वासमत का सामना किए बगैर बी एस येदियुरप्पा का मुख्यमंत्री पद छोड़ने की घोषणा के शीघ्र बाद कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘सिर्फ भाजपा ही स्थिर सरकार दे सकती है।’’ भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता एक मिनट भी चैन से नहीं बैठेंगे और कांग्रेस के विश्वासघात की कहानी कर्नाटक के गांव - गांव में ले जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जद (एस) के अपवित्र गठबंधन वाली नयी सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी। सिर्फ भाजपा ही स्थिर सरकार दे सकती है। जनादेश भाजपा को मिला था क्योंकि राज्य के लोगों ने कांग्रेस को खारिज कर दिया था। कुमार ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को और चामुंडेश्वरी सीट पर लोगों ने सिद्धारमैया को खारिज कर दिया , जबकि जद (एस) कुछ ही सीटों पर सिमट गया। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के लिए शर्म की बात है कि 78 सीट होने के बावजूद वह सिर्फ भाजपा को रोकने के लिए जद (एस) के पैरों पर गिर पड़ी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़