आंध्र प्रदेश: नजरबंद किए जाने पर एपीसीसी अध्यक्ष वाई. एस. शर्मिला ने उठाए सवाल

Y.S. Sharmila
ANI

कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें विजयवाड़ा स्थित उनके आवास में ही नजरबंद रखा गया है। शर्मिला ने मुख्यमंत्री नायडू से कहा कि वह आंध्र प्रदेश के लोगों को बताएं कि उन्हें किस वजह से नजरबंद किया गया है।

आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) की अध्यक्ष वाई. एस. शर्मिला ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार ने उन्हें नजरबंद कर दिया है।उन्होंने मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से इसका कारण जानना चाहा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें विजयवाड़ा स्थित उनके आवास में ही नजरबंद रखा गया है। शर्मिला ने मुख्यमंत्री नायडू से कहा कि वह आंध्र प्रदेश के लोगों को बताएं कि उन्हें किस वजह से नजरबंद किया गया है।

शर्मिला ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, मुझे विजयवाड़ा में मेरे आवास पर नजरबंद क्यों किया गया है? किस कारण से मुझे नजरबंद किया गया है? कृपया आंध्र प्रदेश के लोगों को बताएं।’’ शर्मिला ने सवाल किया कि क्या अपने कार्यस्थल यानी कांग्रेस कार्यालय में जाना अपराध है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़