Andhra Pradesh: वृहद गीतोत्सव में सात दिसंबर को शामिल होंगे Pawan Kalyan

Pawan Kalyan
ANI

पुतिगे मठ के महंत सुगणेन्द्र तीर्थ स्वामी जी के चतुर्थ विश्व गीता पर्याय के तहत पुतिगे मठ के तत्वावधान में महीने भर से चल रहे गीतोत्सव का सात दिसंबर को समापन होगा। समापन समारोह शाम चार बजे प्रस्तावित है।

आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण यहां कृष्णा मठ में चल रहे वृहद गीतोत्सव के समापन समारोह में सात दिसंबर को शामिल होंगे। आयोजकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुतिगे मठ के महंत सुगणेन्द्र तीर्थ स्वामी जी के चतुर्थ विश्व गीता पर्याय के तहत पुतिगे मठ के तत्वावधान में महीने भर से चल रहे गीतोत्सव का सात दिसंबर को समापन होगा। समापन समारोह शाम चार बजे प्रस्तावित है।

पुतिगे मठ के दीवान नागराजा आचार्य और मठ प्रशासन के सचिव प्रसन्न आचार्य ने यह घोषणा करते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री की उपस्थिति से समापन समारोह का महत्व बढ़ेगा। पिछले चार सप्ताह के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां आकर्षित हुए हैं।

आठ नवंबर को प्रारंभ हुए गीतोत्सव का उद्घाटन पेजावर श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ द्वारा किया गया था जिसमें भगवद् गीता को लेकर अध्यात्मिक, सांस्कृतिक और गीता पाठ संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़