Anju in Pakistan | नसरुल्ला से शादी करने वाली Anju लौटी भारत, धर्म परिवर्तन कर बनी थी फातिमा

anju
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Nov 29 2023 6:23PM

वाघा बॉर्डर से अंजू इंडिगो की फ्लाइट से अमृतसर से दिल्ली पहुंच रही है। जानकारी के मुताबिक अंजू इस वर्ष 24 जुलाई को राजस्थान के अलवर के भिवाड़ी से वीजा लेकर पाकिस्तान गई थी। पाकिस्तान पहुंचने के बाद अंजू ने 25 जुलाई को नसरुल्ला के साथ निकाह किया था।

पाकिस्तान में पांच महीनों तक रहने के बाद भारतीय नागरिक अंजू बुधवार 29 नवंबर को भारत लौट आई है। वाघा बॉर्डर पर अंजू को छोड़ने के लिए उसका पाकिस्तानी पति नसरुल्‍ला पहुंचा था। अंजू के भारत लौटने को लेकर नसरुल्ला ने कहा कि वो अपने बच्चों से मिलने भारत गई है। वो जल्द ही फिर से पाकिस्तान लौटेगी। अंजू के पास पाकिस्तानी वीजा अब भी है।

बता दें कि वाघा बॉर्डर से अंजू इंडिगो की फ्लाइट से अमृतसर से दिल्ली पहुंच रही है। जानकारी के मुताबिक अंजू इस वर्ष 24 जुलाई को राजस्थान के अलवर के भिवाड़ी से वीजा लेकर पाकिस्तान गई थी। पाकिस्तान पहुंचने के बाद अंजू ने 25 जुलाई को नसरुल्ला के साथ निकाह किया था। निकाह करने के लिए अंजू ने धर्म परिवर्तन किया था और अपना नाम फातिमा किया था। अब जब अंजू भारत लौट रही है तो वो पहले नई दिल्ली जाएगी। 

अंजू जब पाकिस्तान पहुंची थी वो तभी से सुर्खियों में बनी हुई थी। अंजू के निकाह का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। वहीं अंजू के इस व्यवहार पर अंजू का परिवार उससे बेहद खफा है। अंजू के भारत में रहने वाले पति अरविंद और उसके रिश्तेदारों ने पाकिस्तान में अंजू के निकाह को गलत ठहराया है।

बता दें कि अंजू के पति अरविंद ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वो अंजू को उसके बच्चों से नहीं मिलने देगा। ऐसे में संभावना है कि अब भारत लौटने पर जब अंजू अपने बच्चों से मिलने की कोशिश करेगी तो काफी हंगामा हो सकता है। अंजू के पति की नाराजगी का भी चेहरा देखने को मिल सकता है।

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर नसरुल्ला से मिलने पहुंची थी अंजू

जानकारी के मुताबिक अंजू और नसरुल्ला की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। दोनों के बीच चार साल से रिश्ता था। दोनों की एक दूसरे से काफी बातें होती थी। इसी बीच अंजू ने नसरुल्ला से शादी का प्रस्ताव रखा, जैसा की दावा किया गया है। इसके बाद अंजू पाकिस्तान वीजा लेकर पहुंची और दोनों ने निकाह कर लिया।

वहीं अंजू के बिना बताए पाकिस्तान जाने के बाद उसके पति अरविंद ने भिवाड़ी के फूल बाग थाने में उसकी शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि अंजू ने बिना तलाक के पाकिस्तान जाकर दूसरी शादी की है जो उसके साथ धोखा है। अरविंद की शिकायत के बाद अंजू पर धारा 366, 494, 500, 506 IPC, 66 आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। अरविंद का कहना है कि नसरुल्ला ने अंजू को बहला कर पाकिस्तान बुलाया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़