Armed forces को सबूत दिखाने की जरूरत नहीं: राहुल गांधी

जम्मू। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि वह और उनकी पार्टी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत नहीं हैं और सशस्त्र बलों को कोई सबूत दिखाने की जरूरत नहीं है। सिंह ने सोमवार को ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर सवाल उठाया था और सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था। गांधी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत नहीं हूं। यह पूरी तरह स्पष्ट है कि हम इससे असहमत हैं। यह कांग्रेस का आधिकारिक रुख है।
इसे भी पढ़ें: Defection case: कार्यवाही शुरू करने के विस अध्यक्ष के कदम को चुनौती देने वाली मरांडी की याचिका खारिज
उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें (सशस्त्र बलों को) कोई सबूत देने की जरूरत नहीं है।’’ जम्मू-कश्मीर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने सोमवार को कहा था, ‘‘वे ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की बात करते हैं। वे कई लोगों को मारने की बात करते हैं लेकिन कोई सबूत नहीं दिया। वे झूठ के पुलिंदों के सहारे शासन कर रहे हैं।
अन्य न्यूज़