पाकिस्तान की नापाक हरकत से जख्मी हुआ सेना का जवान

army-jawan-injured-as-pakistan-violates-ceasefire-along-loc
[email protected] । Sep 15 2018 4:24PM

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर शनिवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया।

जम्मू। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर शनिवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह करीब साढ़े दस बजे सीमा पार से नौशेरा सेक्टर में अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की। 

उन्होंने बताया कि घायल जवान को उधमपुर के कमांड अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, नियंत्रण रेखा की रक्षा में तैनात भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और कुछ समय तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़