युद्धग्रस्त यूक्रेन से सुरक्षित निकाले गए कर्नाटक के करीब 30 छात्र, सरकार ने दी जानकारी

Karnataka

कर्नाटक के करीब 30 छात्रों को यूक्रेन से सुरक्षित निकाला गया।ऑपरेशन गंगा के तहत संचालित निकासी उड़ानों के जरिये यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सीमावर्ती देशों- रोमानिया, बुडापेस्ट, बुखारेस्ट, आदि के माध्यम से निकालने का काम शुरू कर दिया गया है।

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने रविवार को कहा कि राज्य के करीब 30 छात्रों को युद्धग्रस्त यूक्रेन से सुरक्षित निकाल लिया गया है। कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए)ने कहा कि अब तक प्राप्त अभिवदेन के अनुसार, लगभग 397 लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं, जिनमें से 129 लोग बेंगलुरु से हैं। केएसडीएमए के नोडल अधिकारी और आयुक्त मनोज राजन ने एक बयान में कहा, यूक्रेन के कीव में स्थित भारतीय दूतावास ने फंसे हुए भारतीय नागरिकों को निकालना शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: देवरिया में बोले PM मोदी- इस बार का चुनाव घोर परिवारवादियों और घनघोर राष्ट्रभक्तों के बीच है

ऑपरेशन गंगा के तहत संचालित निकासी उड़ानों के जरिये यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सीमावर्ती देशों- रोमानिया, बुडापेस्ट, बुखारेस्ट, आदि के माध्यम से निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। कर्नाटक के लगभग 30 छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस बीच,12 छात्रों का पहला समूह आज सुबह 8.40 बजे मुंबई से बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचा। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक और नोडल अधिकारी राजन ने यहां हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले छात्रों का स्वागत किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़