यू-टर्न के बादशाह हैं केजरीवाल, कांग्रेस के साथ गठबंधन की बेकरारी से स्पष्ट है: तिवारी

arvind-kejriwal-king-of-u-turns-says-manoj-tiwari
[email protected] । Feb 22 2019 8:18AM

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि यह बहुत शर्मनाक है कि दिल्ली की 70 में से 66 सीटें जीतने वाली पार्टी कांग्रेस की चिरौरी कर रही है, जबकि उसके पास गठबंधन के लिए सदन में कोई सीट नहीं है।

नयी दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने गुरुवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ‘यू-टर्न का बादशाह’ होने का आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन की सत्तारूढ़ पार्टी की बेकरारी से यह स्पष्ट है। गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कहा था कि आप के नेता गठबंधन के लिए कांग्रेस को राजी करने की कोशिश करके थक चुके हैं, लेकिन इस संबंध में पार्टी की मंशा अच्छी नहीं लगती है।

इसे भी पढ़ें: पूर्ण राज्य की मांग को लेकर केजरीवाल प्रधानमंत्री आवास के बाहर देंगे धरना

दिल्ली भाजपा प्रमुख ने कहा कि यह बहुत शर्मनाक है कि दिल्ली की 70 में से 66 सीटें जीतने वाली पार्टी कांग्रेस की चिरौरी कर रही है, जबकि उसके पास गठबंधन के लिए सदन में कोई सीट नहीं है। अरविंद केजरीवाल भारत में राजनीति बदलने आए थे, लेकिन अब स्वार्थपूर्ण हितों के लिए कांग्रेस की चिरौरी में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि लोग अरविंद केजरीवाल को समझ चुके हैं और लोकसभा चुनाव में उन्हें तथा उनकी पार्टी को उचित जवाब देंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़