महागठबंधन को केजरीवाल का झटका, कांग्रेस को वोट नहीं देने की अपील की

arvind-kejriwal-s-jolt-urges-congress-not-to-vote
[email protected] । Oct 7 2018 10:21AM

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को दिया जाने वाला हर वोट ‘‘भाजपा को मजबूत करेगा।’’ उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी में एक रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने लोगों से कांग्रेस को वोट नहीं देने की अपील की।

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी (आप) ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को दिया जाने वाला हर वोट ‘‘भाजपा को मजबूत करेगा।’’ उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी में एक रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने लोगों से कांग्रेस को वोट नहीं देने की अपील की।

पिछले लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा के जीत दर्ज करने का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने लोगों से ‘‘2014 की गलती’’ नहीं दोहराने के लिए कहा और इसके बजाय आप को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा,‘‘लोग भाजपा से तंग आ चुके हैं लेकिन साथ ही वे राहुल गांधी और भ्रष्ट कांग्रेस पार्टी के लिए वोट करना नहीं चाहते है। दिल्ली में केवल आप ही एकमात्र विकल्प है।’’ 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़