Ghaziabad में Asad ने की Surya Pratap की हत्या, हिंदू संगठनों ने की Encounter की माँग, घटनाक्रम पर CM Yogi का भी आ गया कड़ा बयान

Surya Pratap
Source: X

योगी राज में एक हिंदू युवक की निर्मम हत्या से हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि एक हिंदू युवक से एक मुस्लिम युवक असद ने यह पूछा कि क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है और उसके बाद उसके पेट में चाकू घोंप दिया।

गाजियाबाद के खोड़ा कालोनी क्षेत्र में एक 17 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या किए जाने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान नवनीत विहार निवासी सूर्य प्रताप के रूप में हुई है, जो खोड़ा के एक निजी विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र था। गुरुवार शाम हुए हमले में गंभीर रूप से घायल सूर्य प्रताप ने उपचार के दौरान शुक्रवार दोपहर अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों में से दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी असद और उसका परिवार फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस की कई टीमें विभिन्न इलाकों में दबिश दे रही हैं। उधर, यह मामला राजनीतिक रूप से भी तूल पकड़ चुका है। हिंदू संगठनों ने यूपी पुलिस से मांग की है कि हत्यारे असद का एनकाउंटर किया जाये और उसके घर पर बुलडोजर चलवाया जाये।

हम आपको बता दें कि मृतक के बड़े भाई यश की शिकायत पर खोड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यश के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शर्मा डेयरी के पास असद ने उनके भाई पर जानलेवा हमला किया। उस समय सूर्य प्रताप अपने मित्र आयुष और विक्की के साथ मौजूद था। आरोप है कि गली में मुलाकात होने पर असद ने पहले सूर्य प्रताप से विवाद किया और फिर गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसने चाकू से सूर्य प्रताप के पेट पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल किशोर को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उसे नोएडा के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: वोटर लिस्ट से नाम हटने का मतलब नागरिकता का अंत नहीं, चुनाव आयोग के अधिकार पर रखी शर्त

घटना के प्रत्यक्षदर्शी मित्रों ने पुलिस को बताया कि उन्हें इलाके में रहने वाले एक युवक ने बकरीद के अवसर पर अपने घर आने का निमंत्रण दिया था। इसी सिलसिले में सूर्य प्रताप, आयुष और विक्की आरोपी के घर के बाहर पहुंचे थे। मित्रों के अनुसार वहां बातचीत के दौरान आरोपी ने सूर्य प्रताप से पूछा कि क्या उसने कभी बकरे को हलाल होते देखा है। सूर्य प्रताप के इंकार करने पर आरोपी ने उसे दिखाने की बात कही। बताया गया कि सूर्य प्रताप ने वहां से जाने की इच्छा जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। जब मित्रों ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने चाकू निकालकर सूर्य प्रताप पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि लगभग आठ महीने पहले सूर्य प्रताप और असद के बीच झगड़ा और मारपीट हुई थी। हालांकि कुछ समय बाद दोनों के बीच सुलह हो गई थी और वे फिर से बातचीत करने लगे थे। ऐसे में पुलिस इस पुराने विवाद के कोण से भी मामले की जांच कर रही है।

ट्रांस हिंडन और नगर क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त धवल जायसवाल ने बताया कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि आसपास लगे निगरानी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। हम आपको बता दें कि पुलिस ने प्रारंभ में भारतीय न्याय संहिता की हत्या के प्रयास और शांति भंग करने के उद्देश्य से अपमान करने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था, लेकिन पीड़ित की मृत्यु के बाद इसे हत्या के मुकदमे में परिवर्तित किया गया है। घटना के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए खोड़ा थाना क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उधर, इस मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि उन्हें न्याय चाहिए और खून के बदले खून चाहिए। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यदि सामने वाला नुकसानदायक हो तो हिंसा जरूरी है। हम आपको यह भी बता दें कि विश्व हिंदू परिषद ने भी इस मामले पर चिंता जताते हुए कहा है कि यह घटनाक्रम जहरीली मानसिकता का नतीजा है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़