अश्विनी भिडे को फडणवीस का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया

Fadnavis
ANI

भिडे 1995 बैच की अधिकारी हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव के रूप में बृजेश सिंह का स्थान लिया है। श्रीकर परदेशी को हाल ही में सचिव के रूप में सीएमओ में स्थानांतरित किया गया है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी अश्विनी भिडे को शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग के एक आदेश में कहा गया है कि भिडे अगले निर्देश तक मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक के रूप में अपना वर्तमान प्रभार संभालती रहेंगी।

भिडे 1995 बैच की अधिकारी हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव के रूप में बृजेश सिंह का स्थान लिया है। श्रीकर परदेशी को हाल ही में सचिव के रूप में सीएमओ में स्थानांतरित किया गया है।

वह पिछली सरकार में फडणवीस के उपमुख्यमंत्री रहते हुए उनके सचिव थे। विधानसभा चुनावों में भाजपा नीत गठबंधन की भारी जीत के बाद फडणवीस ने पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़